पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव गोधना के जंगल में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने किसानों के नलकूपों से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। चोरों ने परवेज पुत्र असगर तथा फरजान पुत्र जलील अहमद के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों को उतारकर उनके अंदर से कॉपर निकाल लिया और मौके से फरार हो गए।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से वे भयभीत हैं और उनकी खेती-किसानी पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पीड़ित किसानों ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।















