मुज़फ़्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने का व्यापक अभियान

मुज़फ़्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) का आयोजन किया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने क्षेत्रों में कस्बों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं/बालिकाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसमें डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 सहित कई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।साथ ही, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केंद्र और जनसुनवाई पोर्टल के बारे में भी पंफलेट एवं अन्य माध्यमों से जानकारी साझा की गई। अभियान के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों से भी अवगत कराया गया, जैसे कि निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन किया गया।अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे संबंधित हेल्पलाइन और थाने से तत्काल संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकती हैं। एंटी रोमियो टीमों ने लोगों को यह भी समझाया कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।इस अभियान का उद्देश्य केवल महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना था, बल्कि उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना भी था। इस पहल से समाज में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।इस प्रकार मिशन शक्ति अभियान ने महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts