मुजफ्फरनगर पैगाम-ए-इंसानियत संस्था ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ राही के जन्मदिन को मानव सेवा को समर्पित करते हुए जरूरतमंद लोगों में 500 कंबल वितरित किए। जन्मदिन को पारंपरिक ढंग से मनाने के बजाय संस्था ने समाजसेवा का मार्ग चुनकर मिसाल पेश की, जिसने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।
आसिफ राही ने बताया कि हर वर्ष 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन संस्था की ओर से मानव सेवा कार्यों के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी कंबल वितरण के साथ-साथ पेड़ लगाना, पात्र व्यक्तियों की सहायता और रक्तदान जैसे कार्यक्रमों को आयोजन का हिस्सा बनाया गया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक सम्मानित लोग शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना, सपा नेता राकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, डा. नज्मुल हसन ज़ैदी, गौहर सिद्दीकी, मौलाना खालिद जाहिद, मौलाना मुकर्रम क़ासमी, मौलाना मूसा क़ासमी, इकराम क़स्सार, महबूब आलम एडवोकेट, नईम क़स्सार, शाहिद आलम, शहज़ाद अहमद और मो. अहमद खान समेत विभिन्न धर्मों और राजनीतिक दलों के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से अरशद राही, दिलशाद पहलवान, मजहर राही, फैज़ान अंसारी, अमीर आज़म, अज़ीम खान, शहज़ाद कुरैशी, दिलशाद अंसारी, सैफ राही, समद राही, ज़िया-उर-रहमान, अब्दुल हमीद, शहज़ाद राही और राहत अली ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
























































