सड़क निर्माण में बाधा बना अतिक्रमण हटाया गया

राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के नया गांव प्रतापपुरा में सड़क निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने बताया कि बजट घोषणा 2023-24 के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली सड़क पर कुछ लोगों ने पक्की दीवार और बाड़ लगाकर अतिक्रमण कर रखा था।

इससे निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। प्रशासन ने आपसी समझाइश के बाद अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया। इस दौरान राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts