डल स्किन भी करने लगेगी ग्लो, सुबह खाली पेट पिएं इस चीज का पानी

आज के समय में प्रदूषण, गलत लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और कई कारणों से स्किन डल नजर आने लगती है. झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं. ऐसे में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए लोग महंगे से महंगे से स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट अपनाते हैं. लेकिन कुछ मामलों में इसका बाद भी कुछ खास अवसर नहीं होता है. दरअसल इसके लिए सबसे पहले आपको इस समस्या का कारण जानने की जरूरत होती है.आजकल मार्केट में कई प्रोडक्ट्स पिंपल्स को कम करने का दावा करते हैं, कुछ लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होते हैं. लेकिन कुछ को इससे खास अवसर दिखाई नहीं देता है. ऐसे में उन्हें सबसे पहले पिंपल्स का स्किन डल होने के कारण का पता लगना चाहिए.

कुछ लोगों में हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल्स और स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है. चेहरे पर ज्यादा ऑयल प्रोडक्ट्स, डेड स्किन सेल्स को न साफ करना, स्ट्रेस, अनहेल्दी डाइट या नींद पूरी न होने से भी स्किन डल नजर आने लगती हैं. ऐसे में सबसे पहले तो कारण का पता लगाना और उसमें बदलाव करना जरूरी है. उम्र बढ़ने के समय स्किन में बदलाव आते हैं, जो आम है. लेकिन इसके लिए एक्सपर्ट से बात कर एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं.

नेचुरली स्किन को बनाएं ग्लोइंग

डायटीशियन मेधावी गौतम ने बताया कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए विटामिन सी और शरीर को हाइड्रेट रखने बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में सुबह उठकर इन्फ्यूज्ड वाटर पी सकते हैं. नींबू, संतरा, मोसंबी, पुदीना, अदरक और आंवला इनमें से किसी एक के स्लाइस कर आप रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन उस पानी को खाली पेट पिएं. अदरक को आप कद्दूकस कर के पानी में भिगो सकते हैं. इससे आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है. स्किन को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद है ये पानी ( Credit : Meta AI )

एक्सपर्ट ने बताया कि अनार, चुकंदर, पपीता, मोसंबी, संतरा या फिर टमाटर यह भी स्किन के लिए अच्छे होते हैं. इसके अलावा अलसी के बीज भी स्किन के लिए अच्छा होता है. एलोवेरा या आंवला का जूस स्किन के लिए अच्छा होता है. इसे भी आप सुबह पी सकते हैं.

सही लाइफस्टाइल और डाइट का स्किन को ग्लोइंग बनने में बहुत बढ़ा रोल होता है, क्योंकि आजकल ज्यादा समस्याएं हमेशा खराब लाइफस्टाइल के कारण होती हैं. इसलिए हमेशा ही अच्छा खाना की सलाह दी जाती हैं. ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन सी और ई से भरपूर डाइट लेने की सलाह दी जाती हैं. इसके अलावा आप रोजाना सुबह खाली पुदीने या फिर नींबू का पानी भी पी सकते हैं. इससे आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलेगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts