दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, फ्यूल टैंकर में लगी आग सभी उड़ानें रद्द

अमेरिका-ईरान सैन्य संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र अमीरात सहित कई देश बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। सोमवार तड़के दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिरने के बाद जोरदार धमाका हुआ।इसके बाद ईंधन टैंक में आग लग गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें कि आग की लपटें और काला धुआं साफ देखा जा सकता है। दुबई मीडिया ऑफिस ने भी ड्रोन अटैक की पुष्टि की है। इस ड्रोन हमले के बाद विमान संचालन प्रभावित हो चुकी है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार के मुताबिक दुबई आने वाली कई उड़ानों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया।

यात्री फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं: अमीरात एयरलाइंस

दुबई की प्रमुख एयरलाइन अमीरात एयरलाइंस (Emirates) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल दुबई के लिए सभी उड़ानें रोक दी गई हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं। एयरलाइन के मुताबिक स्थिति सामान्य होने और नई जानकारी मिलने पर यात्रियों को अपडेट दिया जाएगा। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही उड़ानों को दोबारा शुरू किया जाएगा।

यूएई पर लगातार हमला कर रहा ईरान

बता दें कि ईरान ने चेतावनी दी है कि खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को खाली कराया जाए, नहीं तो हमले जारी रहेंगे। कुछ दिनों पहले एक मिसाइल का मलबा अबू धाबी के एक रिहायशी इलाके में जा गिरा, जिसकी वजह से एक नागरिक की मौत हो गई थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts