भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर।श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बी.टेक और बी.आर्क. के छात्रों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर, और अन्य प्रमुख व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि ने छात्रों को डिजिटल युग में टैबलेट के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण उपकरण बताया,
विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए। इस कार्यक्रम में बी.टेक के तृतीय और चतुर्थ वर्ष तथा बी.आर्क के तृतीय, चौथे और पंचम वर्ष के लगभग 300 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और इसमें विभिन्न कर्मचारियों और सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
















