मुजफ्फरनगर : विकास प्राधिकरण की 55वीं बैठक में ₹15 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की 55वीं बोर्ड बैठक मण्डलायुक्त सहारनपुर/अध्यक्ष विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में 18 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, जिलाधिकारी शामली, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सचिव विकास प्राधिकरण, चीफ कोर्डिनेटर प्लानर एनसीआर, सहयुक्त नियोजक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग मेरठ, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन सहारनपुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जलनिगम, प्राधिकरण के बोर्ड सदस्य और प्राधिकरण कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में 54वीं बोर्ड बैठक की पुष्टि करते हुए शुकतीर्थ और हैदरपुर के विकास कार्यों के लिए बजट आवंटन, मुजफ्फरनगर महायोजना 2031, शामली महायोजना 2031, और ग्राम जडौदा में न्यूमैक्स टाउनशिप के भू-उपयोग परिवर्तन प्रस्ताव एवं डीपीआर को स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भोपा रोड बाईपास योजना में बाह्य विकास कार्य और पेट्रोल पंप/फिलिंग स्टेशन में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही शामली में नए कलेक्ट्रेट परिसर में पार्क विकसित किए जाने के प्रस्ताव और महायोजना 2031 के तहत चरणबद्ध विकास क्रियान्वयन हेतु जोनल प्लान तैयार करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।

इसके अतिरिक्त, नगरीय अवस्थापना की बैठक में मुजफ्फरनगर विकास क्षेत्र के अंतर्गत अनुमानित लागत ₹15.00 करोड़ के निर्माण और विकास कार्यों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts