कांग्रेस की विचारधारा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की रहीःजगदीश शर्मा

बांदा। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर के मध्य स्थित एक मैरिज हॉल में अजय राय पूर्व मंत्री अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश नारायण शर्मा पूर्व विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के उपरांत राष्ट्रगीत से शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कोआर्डिनेटर संतराम नीलांचल, शहर कोआर्डिनेटर गयादीन अनुरागी पूर्व विधायक देवेन्द्र पांडेय की गरिमामय उपस्थित रही। मुख्य अतिथि जगदीश नारायण शर्मा ने कहा कि मेरे पूर्वज कांग्रेस के बैनर तले देश को आजाद कराने के लड़ाईयां लड़ी गई, कांग्रेस की विचारधारा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की रही, कांग्रेस ने सदैव सभी धर्मों, संप्रदायों, सभी जातियों के हित में कार्य करती चली रही है, आप सभी को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है, आप अपने दायित्व का निर्वाहन करें, और कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करें। पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने अपने संबोधन में कहा किष्लोकतंत्र और संविधान वर्तमान सरकार के समय खतरे में है, हमे इसकी रक्षा प्रत्येक सूरत में करनी है, नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी इस बात की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, कांग्रेस जनों का दायित्व है उनका साथ कंधे से कंधा मिलाकर दें।

अपने अध्यक्षीय भाषण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि गुजरात अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन की मजबूती के लिए गहन चिंतन किया, जिसके तहत संगठन सृजन के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए बताया ब्लाक से लेकर जिले तक सभी पदाधिकारी रेस के घोड़े की तरह बूथ स्तर तक कार्य करेंगें, और आगामी पंचायत, ब्लाक, जिला पंचायत के साथ साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में चारों विधानसभाओ में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और प्रदेश अपनी सरकार बनाएगी। जिला शहर कोआर्डिनेटर ने संगठन मजबूती के लिए अपने विचार रखे। पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, एआईसीसी रमेशचन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे, पीसीसी भगवानदीन गर्ग, पीसीसी मुमताज अली, पीसीसी आदिशक्ति दीक्षित पवन देवी कोरी एवं धर्मेश कुमार सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष तौफीक खान, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अशोक अवस्थी एडवोकेट, रमेशचंद्र द्विवेदी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आदित्य स्वरूप पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, इरफान खान सभासद, जिला एवम् शहर कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय द्विवेदी दनादन आभार व्यक्त करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि ष्प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी सभी वार्डों में कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करूंगी। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts