मुजफ्फरनगर में ‘वन महोत्सव 2025’ के अंतर्गत जैन इंटर कॉलेज में पौधारोपण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

वन महोत्सव 2025 की थीमएक पेड़ मां के नाम 2.0″ के तहत मुजफ्फरनगर रेंज में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जैन इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया, जिसमें वन विभाग के प्रभागीय निदेशक और क्षेत्रीय वनाधिकारी के निर्देशन में विविध गतिविधियाँ संपन्न हुईं। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथसाथ एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर रेंज के समस्त स्टाफ, जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी. के. जैन, शिक्षकगण, कॉलेज का पूरा स्टाफ और समाजसेवी आलोक कुमार उनकी टीम ने भाग लिया। सभी की उपस्थिति में कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि कैसे एक पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन देता है, बल्कि वर्षा, जैव विविधता और मिट्टी संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। मोहम्मद कैफ ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, नम्रा द्वितीय स्थान पर रहीं और सबिया को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के लिए एकएक पौधा अवश्य लगाने की प्रेरणा दी गई।

वन विभाग ने संदेश दिया कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर और उसकी देखभाल कर धरती को हराभरा बनाने में सहयोग देना चाहिए।एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान केवल भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करता है, बल्कि समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी प्रदान करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना और भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना था, जो सफलतापूर्वक पूरा होता नजर आया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts