रामगढ़ के नरेश गोयल बने भाजपा दक्षिण अलवर के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश गोयल को दक्षिण अलवर जिला कार्यकारिणी के विस्तार में जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर नरेश गोयल ने जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक सुखवंत सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और तत्परता से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ समर्पित भाव से जुटे रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नरेश गोयल के पिता रघुवर दयाल गोयल पूर्व में रामगढ़ से विधायक रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक विकास कार्य हुए थे। गोयल की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजवीर गुर्जर, सागर सैनी, अरुण सिंघल, मनीष गर्ग (अध्यक्ष अग्रवाल समाज), रामावतार सिंगल, महेश साहू, रवि कपूर, जगदीश शर्मा, संतोष चौधरी, रामावतार चौधरी, सुभाष जैमिन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts