आयुक्त-डीआइजी ने सुनी जनता की फरियाद.

पैलानी/बांदा। जसपुरा थाना परिसर में  आयोजित समाधान दिवस में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।समाधान दिवस में कुल आठ मामले आए।अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतों की जानकारी लेते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में महज औपचारिकता न बरती जाए।खासकर भूमि पैमाइश, सीमांकन,पथरगड्डी,चकमार्ग और सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करे।अभिलेखों की जांच के साथ स्थलीय सत्यापन कर विवाद का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में पक्षकारों के बीच विवाद या विरोध की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका हो,उन्हें गंभीरता से चिह्नित किया जाए।ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। आयुक्त अजीत कुमार ने सार्वजनिक भूमि और चकमार्गों पर अवैध कब्जे के मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जे को किसी भी दशा में संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। पथरगड्डी और सीमांकन से संबंधित मामलों में पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीआइजी राजेश एस ने भी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करें,जिससे विवाद बढ़ने से पहले ही उसका समाधान कराया जा सके।आयुक्त ने कहा कि समाधान दिवस की सार्थकता तभी है, जब फरियादी को शिकायत के बाद वास्तविक राहत मिले। किसी फरियादी को एक ही समस्या के लिए बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें,यह संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।इस दौरान पैलानी एसडीएम भूपेंद्र यादव,सीओ सदर सौरभ सिंह,थाना प्रभारी ऋषि देव समेत राजस्व और पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts