ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सीओ सदर एक्शन मोड़ में।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

सीओ सदर एवं थाना प्रभारी ने कई ग्रामों में पहुंचकर धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की बैठक

मुजफ्फरनगर। चरथावल थानाक्षेत्र में ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने हेतु चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम कुटेसरा सहित कई ग्रामों में सीओ सदर राजू कुमार साव व चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने शांति समिति बैठक की बैठक में सीओ सदर एव SHO ने आगामी ईद-उल-अजहा त्यौहार की बधाई देते हुए बैठक में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों से अपील की कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालो व असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दे।किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें खुले एवं सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी न करे।प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न दी जाये, कुर्बानी के बाद अवशेषों को ग्राम पंचायत की निर्धारित स्थान पर गड्ढों में ही दबायें इस अवसर के चौकी प्रभारी अमित कुमार,प्रधान नय्यूम,अजीत, शिवकुमार,कामिल जिला पंचायत आदि मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts