मुजफ्फरनगर तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में चिल्ड्रन डे का आयोजन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रज्ञा सिंह (एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, नगर पालिका) और विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह (लेक्चरर, डायट मुजफ्फरनगर) थे।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से हुई, और छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कक्षा यू.के.जी से कक्षा आठ तक के छात्रों ने गाने, नाटक, और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए, जो दर्शकों का दिल जीत गए।मुख्य अतिथि ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर दिया और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।स्कूल के प्रबंधक सय्यद ऐजाज़ अहमद ने बच्चों को देश का भविष्य बताया और उनके विकास के लिए उचित अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया, और खो-खो में कक्षा आठ जी की टीम विजेता रही। सभी कक्षाओं के छात्रों को उनकी मेहनत और उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में शुमायला, समन, अनम फातिमा, राफिया और अन्य शिक्षकों और छात्रों ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
























































