मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों, स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, कोल्ड चैन और औषधियों के रखरखाव की विशेष रूप से जांच की गई। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित वेशभूषा में ही उपस्थित हों। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र की सफाई और समुचित रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के पायलट, ईएमटी और अन्य कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चिकित्सा सेवाओं को सुचारू बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।

यदि किसी को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कोई शिकायत करनी हो, तो वे अपने स्मार्टफोन में जन शिकायत ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें।

जन शिकायत ऐप डाउनलोड करें

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts