लखनऊ एयरपोर्ट पर स्टार एयर की फ्लाइट में बम की धमकी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार को एक फ्लाइट में बम की धमकी मिली है. यह बम की धमकी उस समय मिली जब फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी. सभी यात्री विमान में अपने-अपने सीट पर बैठ गए थे. वहीं, फ्लाइट में बम की धमकी के बाद विमान को तुरंत रोक दिया गया. सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया.लखनऊ से स्टार एयर की यह फ्लाइट अजमेर के किशनगढ़ जाने के लिए पूरी तैयार थी. फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद सभी यात्रियों को उतारा गया. इसके साथ ही फ्लाइट को रनवे से आइसोलेशन में ले जाया गया. फ्लाइट के यात्रियों को वापस टर्मिनल ले जाया गया. जहां यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts