श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी,

भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रीलंका दौरे पर पहुंच चुकी है. हालांकि इस दौरे से पहले अब तक टीम इंडिया को सिर्फ बुरी खबर ही सुनने को मिल रही थी. स्टार खिलाड़ियों की इंजरी से टीम पहले से ही परेशान नजर आ रही है. टीम इंडिया जब श्रीलंका के लिए रवाना हुई, तो टीम का स्टार खिलाड़ी ट्रैवल नहीं किया है. अब टीम इंडिया के नए नंबर 3 साई सुदर्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है. जिससे कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत खुश होंगे.

टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक साई सुदर्शन अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है. खबरों के मुताबिक सुदर्शन 8 अगस्त को टीम के साथ श्रीलंका में जुड़ सकते हैं. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर मौजूदा समय में सुदर्शन पर बहुत ज्यादा निवेश कर रहे हैं. इंग्लैंड दौरे से उन्हें लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. ऐसे में इस अहम दौरे पर उनकी जरूरत टीम को बहुत ज्यादा है. हाल में ही सुदर्शन ने इंडिया ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था. जहां पर उन्होंने 4 पारियों में 166 की बहुत ही शानदार औसत से 332 रन बनाए थे. श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास उनका कोई तोड़ नहीं नजर आ रहा था.

साई सुदर्शन को करना होगा बड़ा कारनामा 

अब तक साई सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट मैच की 12 पारियां खेली हैं. जिसमें उन्होंने 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं. जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है. श्रीलंका में टीम इंडिया को स्पिन विकेट मिलने वाली है. जहां पर सुदर्शन का रोल बहुत ही अहम हो जाता है. स्पिनरों के खिलाफ सुदर्शन का रिकॉर्ड अच्छा है. ऐसे में अगर वो इस सीरीज में रन बनाते हैं, तो टीम में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. वहीं अगर वो फेल हो गए, तो उन्हें बाहर करके देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts