बाँदा : पुलिस सख्त स्टंटबाज का वाहन चालान कर किया सीज

बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस ने दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले युवको के वाहन को सीज करते हुए चालान कर सख्त कार्यवाही की है।सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करते हुए कुछ युवको का वीडियो वायरल हुआ था। तत्काल गिरवां पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन का चालान कर सीज किया गया है । साथ ही परिजनो को कड़ी चेतावनी दी गई ।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। यह अपने व आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts