80 की उम्र में भी बेचैन हैं अमिताभ बच्चन,

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया है. दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे बिग बी ने बताया कि इतनी सफलता और शोहरत हासिल करने के बावजूद आज भी उन्हें कई बार बेचैन रातों का सामना करना पड़ता है. अमिताभ ने कहा कि काम खत्म होने के बाद अक्सर उनके मन में यह सवाल उठता रहता है कि जो किया, उसे और बेहतर तरीके से किया जा सकता था. यही सोच कई बार उन्हें रातभर सोने नहीं देती.अमिताभ बच्चन के मुताबिक, खुद पर लगातार सवाल उठाना और बेहतर करने की चाह ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. कई बार तो यह बात खुद पर डाउट भी पैदा करती है. चलिए जानते हैं बिग बी ने अपने ब्लॉग में और क्या-क्या बताया है.

आखिर क्यों बैचेन रहते हैं बिग बी?

शुक्रवार सुबह अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया कि काम से जुड़े विचारों के कारण उन्हें रातभर नींद नहीं आती है. उन्होंने लिखा, “काम के कुछ पल ऐसे थे जिन्हें पूरा करने के बाद लगा कि इसे और बेहतर किया जा सकता था. अनुमति मिली तो उसे दोबारा किया. अब पता नहीं कि वह पहले से बेहतर बना या नहीं, इसका फैसला तो देखने वाले ही करेंगे. इन्हीं बातों को सोचते-सोचते नींद नहीं आई और कब सुबह हो गई, पता ही नहीं चला.”

1 दिन में शूट कीं 12 फिल्में

एक हफ्ते पहले बिग बी ने अपने बिजी शेड्यूल की भी झलक दिखाई थी. उन्होंने बताया था कि एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग और दो स्टिल शूट पूरे किए. इसके बाद भी वह अपने फैंस से जुड़े रहने को सबसे जरूरी मानते हैं. उन्होंने लिखा था, “बाकी सब चलता रहेगा, लेकिन यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए.”

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे. साल 2024 में रिलीज हुई पहली फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था. फिल्म के अगले भाग में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी नजर आने वाले हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts