आयुक्त व डीएम की अध्यक्षता में मनाई गई अम्बेडकर जयंती

बांदा। भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती विकास भवन सभागार में आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार, जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में धूम-धाम से मनायी गयी। आयुक्त ने कहा कि हम लोग महान व्यक्तित्व डा0 अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती के अवसर पर उपस्थित हुए हैं। डा0 अम्बेडकर संविधान निर्माता थे। उनके द्वारा बनाया गया संविधान सबसे अच्छा रहा जो विविधता में एकता को पिरोये हुए है। उन्होंने कहा कि संविधान बनाने हेतु एक-एक तर्क समझकर निर्णय लिए गए। देश की सुरक्षा में हमें कुछ भी करना पड़े यह सोंच संविधान से मिलती है। हम यह भी सीख लें कि बड़ा कार्य करने के लिए बड़ा होना आवश्यक नही है। अन्याय का सभी को डटकर मुकाबला करना चाहिए, ताकि दुबारा कोई भी अन्याय न कर सके। उन्होंने कहा कि हम लोग देश के लिए एक हैं और हम सभी लोगों को पढ़ने-लिखने की आदत डालनी चाहिए, इससे ज्ञान बढता है और ताकत मिलती है। सभी को अम्बेडकर जी के व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखने को मिलता है उनके द्वारा बताये गये कार्यों को अपने जीवन में उतारकर अच्छा कार्य करना है। सच्चे भाव से किया गया कार्य कभी असफल नही होता है। कार्यक्रम के उपरांत विकास भवन से आर्य कन्या इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं सरस्वती बालिका इंटर कालेज की छात्राओं की रैली को विकास भवन से कलेक्ट्रेट के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts