होली पर अलवर पुलिस की कड़ी निगरानी, 500 जवान तैनात, 50 नाके बनाए

अलवर।होली के पर्व को देखते हुए अलवर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर नाके पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है।

एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि होली को लेकर पुलिस ने एक हफ्ते पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

होली के दिन अलवर शहर में 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहरभर में 50 नाके बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यदि कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता हुआ नजर आया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, इसे परिवार के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरतेगा।

इस बार धुलंडी के दिन मेव समुदाय की नवाज भी है, जो दोपहर 2 बजे अदा की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस आयोजन पर भी पूरी निगरानी रखेगा। सुरक्षा को लेकर सभी थाना प्रभारी और सीओ सिटी खुद ग्राउंड पर उतरकर स्थिति पर नजर रखेंगे और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts