अलवर में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े हमला, लाठी-हॉकी से पीटकर युवक को किया गंभीर घायल

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में  प्रताप ऑडिटोरियम के पास जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। स्कीम-1 निवासी सुनील कुमार गुप्ता पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी और हॉकी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घायल सुनील कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि महुआ खुर्द क्षेत्र में स्थित उनकी जमीन को शैलेंद्र मीणा, आजाद खान, कबूल और रामकिशन ने धोखाधड़ी से कब्जा लिया है। वे इस मामले को लेकर लंबे समय से न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं। इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर हमला किया। सुनील ने बताया कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts