उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के बाद अपने एजुकेशनल और अन्य सर्टिफिकेट्स की हार्डकॉपी आयोग के कार्यालय में जमा नहीं करनी होगी. अब डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा. आयोग अगले छह महीने में हाइब्रिड आवेदन व्यवस्था खत्म कर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की योजना बना रहा है. इससे अभ्यर्थियों को घर बैठे आवेदन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी. साथ ही डाक से आवेदन पहुंचने में देरी और इससे जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी.उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) भर्ती प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. आयोग अगले छह महीने में ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर देगा. इसके बाद सभी भर्तियों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही मुख्य परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी DigiLocker के जरिए किया जाएगा. आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने 21 नवंबर को अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभी मेंस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाते हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्डकॉपी डाक से या खुद आयोग के कार्यालय जाकर जमा करनी पड़ती है.
डाक आवेदन पहुंचने की समस्या होगी खत्म
वर्तमान व्यवस्था में कई बार अभ्यर्थियों के आवेदन रजिस्टर्ड डाक से भेजने के बावजूद तय समयसीमा के बाद आयोग पहुंचते हैं. इस वजह से अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ता है. ऐसे कई मामले हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुके हैं और सैकड़ों प्रकरण लंबित हैं. नई व्यवस्था लागू होने के बाद अभ्यर्थियों को हार्डकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं होगी. वो मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन कर सकेंगे. आयोग डिजिलॉकर में उपलब्ध एजुकेशनल और अन्य सर्टिफिकेट्स के आधार पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेगा.
OTR से भी मिलेगी अभ्यर्थियों को सुविधा
आयोग पहले ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू कर चुका है. इसके तहत अभ्यर्थियों को हर भर्ती के लिए अपनी व्यक्तिगत और एजुकेशनल जानकारी बार-बार भरने की जरूरत नहीं पड़ती. अब ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सुविधा जुड़ने से भर्ती प्रक्रिया और आसान हो जाएगी.















