8 साल का बेटा रोता रहा, पिता को आंखों के सामने मारते रहें लोग,

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है. शहर के हीरानगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक 8 साल के मासूम बच्चे के सामने उसके पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.इस जघन्य अपराध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या था पूरा मामला?

मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है. घटना उस समय हुई जब सुरेंद्र अपने 8 साल के बेटे के साथ खातीपुरा इलाके से गुजर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, विवाद की शुरुआत बेहद मामूली बात से हुई. रास्ते में खड़े कुछ बदमाशों ने सुरेंद्र को अपशब्द कहे, जिसका उन्होंने विरोध किया. विरोध करने पर बदमाशों ने आपा खो दिया और उन पर हमला कर दिया.

बेटे की आंखों के सामने तड़पते रहे पिता

मासूम बच्चे ने रोते हुए आपबीती सुनाई कि कैसे बदमाश उसके पिता को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे थे. बच्चे के अनुसार, बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और जब पिता ने ढंग से बात करने को कहा, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. आरोपियों ने सुरेंद्र के शरीर पर कई वार किए. बच्चा चिल्लाता रहा, मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन बदमाश बेरहमी से वार करते रहे.

जनता का फूटा गुस्सा, फांसी की मांग

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. इंसाफ के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि शहर में अपराधियों का खौफ खत्म हो चुका है और आम आदमी अब सुरक्षित नहीं है.

पुलिस की कार्रवाई

एडिशनल डीसीपी के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों में कुछ के नाबालिग होने की भी सूचना है, जिसकी पुष्टि की जा रही है. मामले में कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts