खतौली में मानसिक स्वास्थ्य शिविर, 524 मरीजों को मिला लाभ

मुज़फ़्फरनगर ,खतौली  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर एक विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण और पर्यवेक्षण स्वयं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. एस. फौज़दार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने चिकित्सा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।इस शिविर में 524 मरीजों का पंजीकरण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में वृद्धि हुई और स्थानीय समुदाय को राहत मिली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts