478 मनचले सलाखों के पीछे, पॉस्को में 34.52% सज़ा.

बांदा। उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, गुंडों, मनचलों और बेटियों के अपराधियों की नींद उड़ी हुई है। महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का सबसे बड़ा सबूत बांदा से सामने आया है। यहां एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने वर्ष 2017 से 2026 तक सड़कों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों के बाहर घूमने वाले 478 शोहदों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ा और हवालात की हवा खिलाई है। वही दूसरी तरफ मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए बांदा पुलिस काल बनकर टूटी है। पॉस्को एक्ट के आंकड़े देखकर अपराधियों के होश उड़ जाएंगे। 2020 से 2026 तक दर्ज केस में 266 अपराधियों को कोर्ट से सजा दिलाकर जेल भेजा गया। अकेले इस साल 2026 में ही पुलिस ने 29 मामलों में सजा दिलाई, जो 34.52% का रिकॉर्ड ब्रेक प्रतिशत है, जो प्रदेश में सबसे अव्वल माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने दो टूक कहा यहां बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाने वालों को बख्शा नहीं जाता।

मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट आदेश है मनचलों को चौराहे पर सबक सिखाओ। हमने 2017 से अब तक 478 मनचलों को उनकी औकात दिखाई है। पॉस्को एक्ट में 34.52% सजा का आंकड़ा हमारी प्रभावी पैरवी और योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ सख्त इच्छाशक्ति का नतीजा है। बांदा में अब मनचले गायब हैं और बेटियां बेखौफ स्कूल जा रही हैं। जो भी छेड़ेगा, हम उसे किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं, जेल ही उसका अंजाम होगा।योगी सरकार की इस दमदार कार्रवाई से जहां आम महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है, वहीं सड़कों पर मजनूगिरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts