संतान न होने के तनाव में महिला ने दी जान

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के गडोला गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। 31 वर्षीय विवाहिता ने घर के अंदर बने बाथरूम में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान शालू गुप्ता (31) पत्नी कुलदीप गुप्ता निवासी गडोला के रूप में हुई है। शालू की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे शालू घर पर अकेली थी। उसके देवर प्रदीप और संदीप बाजार में पानी-पुरी का ठेला लगाते हैं, वे घर पर नहीं थे। सास सुशीला और ससुर राम प्रताप खेत में भैंस चराने गए थे। इसी दौरान शालू बाथरूम के बहाने अंदर गई और हैंगर टांगने वाले हुक में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगा ली।काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने नसेनी (सीढ़ी) लगाकर अंदर झांका तो शालू फंदे पर झूल रही थी। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पति कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शादी के कई साल बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे। इसका इलाज लगातार चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वह पत्नी को कानपुर से इलाज कराकर लौटा था। इसी बात को लेकर शालू अक्सर तनाव और अवसाद में रहती थी। सूचना पर थाना प्रभारी राममोहन राय फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रव की जाएगी

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts