महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारी

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने साफ कह दिया है महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति पर ही कार्य व कार्यवाही होगी। आरोपी चाहे जहां हो, बख्शा नहीं जाएगा। एसपी के इसी सख्त निर्देश का असर है कि नरैनी में महिला को जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला आरोपी महज 12 घंटे में पुलिस के शिकंजे में है।मामला थाना नरैनी के पटेल नगर का है। यहां की रहने वाली प्रभा देवी ने थाना नरैनी में सूचना दी कि 10 अक्टूबर 2026 को उसके ही मोहल्ले के एक युवक ने आपसी विवाद के चलते उसकी मां पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पलाश बंसल ने तत्काल थाना नरैनी पुलिस को अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसपी के आदेश पर थाना नरैनी पुलिस ने कई टीमें गठित कर दबिश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पटेल नगर स्थित व्यास मंदिर के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त अनुज पुत्र संतोष, निवासी मुहल्ला पटेल नगर, थाना नरैनी, जनपद बांदा का निवासी हैं। एसपी पलाश बंसल ने कहा जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में त्वरित एफआईआर और तत्काल गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है। नरैनी पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts