कांधला के वार्ड 11 में चला विशेष सफाई अभियान,

कांधला। नगरपालिका परिषद ने रविवार को मोहल्ला रायजादगान के वार्ड 11 में खास सफाई अभियान चलाया। सफाई कर्मचारियों ने इलाके की साफ-सफाई की और मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी किया।

अभियान की शुरुआत वार्ड सभासद प्रदीप भार्गव ने की। इस मौके पर सफाई निरीक्षक शैशिल मलिक, सफाई लिपिक अमरेश कुमार और सफाई नायक राशिद खान समेत नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।सभासद प्रदीप भार्गव ने वार्ड के लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ नगरपालिका की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों को कूड़ा सही जगह डालना चाहिए और नालियों में नहीं फेंकना चाहिए।

उन्होंने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने को भी कहा, ताकि मच्छरों के पनपने की आशंका कम हो सके। भार्गव ने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts