हैवान पति ने पत्नी को बेरहमी से मारा-गर्भ में बच्चे की मौत.

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक दरिंदे पति ने अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट तक पीटा क्योंकि उसने गांव के तीन निर्दोष लोगों पर झूठा सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया था।पीड़िता पिस्टा गांव निवासी सियादुलारी ने पुलिस को बताया कि उसका पति समरजीत आए दिन उसके चरित्र पर शक करता था। शक के चलते ही उसने एक खौफनाक प्लान बनाया। पति ने पत्नी पर दबाव बनाया कि वह गांव के तीन लोगों के खिलाफ थाने में जाकर गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए।जब पत्नी ने इस फर्जी केस में फंसाने से साफ इनकार कर दिया तो पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 26 अक्टूबर को आरोपी पति ने पत्नी को घर में बंद कर दिया और जमकर मारा-पीटा। वह 8 महीने की गर्भवती थी, इसके बावजूद दरिंदे ने उसके पेट पर भी ताबड़तोड़ वार किए। अगले दिन 27 अक्टूबर को फिर उसी बेरहमी से मारा पीटा गया। किसी तरह जान बचाकर बुधवार को पीड़िता घर से भागी और ई-रिक्शा पकड़कर अपने मायके तिंदवारी थाना क्षेत्र के पोंड़ा गांव पहुंची।

आरोप है कि पति भी पीछे-पीछे वहां पहुंचा, एक मोबाइल पकड़ाकर मौके से फरार हो गया। मायके में परिजनों ने उसकी हालत देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरा शरीर चोटों से लथपथ था। परिजन तुरंत उसे तिंदवारी थाने लेकर पहुंचे और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गंभीर हालत देख तत्काल उसे जिला महिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बेरहमी से पिटाई के कारण महिला का 8 माह का गर्भ गिर गया है और गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई है। महिला को भर्ती कर इलाज और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति समरजीत के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मौके से फरार है, टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts