हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बना गरीब बेटियों का सहारा.

बांदा। जहां आज के दौर में लोग अपनों से मुंह मोड़ लेते हैं, वहीं बांदा में एक ऐसी संस्था है जो गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के लिए मसीहा बनी हुई है। नाम है हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, आज फिर इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए 2 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग किया। संस्था की ओर से सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि एक बाप की तरह पूरी जिम्मेदारी निभाई गई। शादी के खर्च के लिए नगद रकम,दुल्हन के लिए शादी का जोड़ा (कपड़े),घर बसाने के लिए बर्तन और रोजमर्रा के जरूरत के कपड़े और गिफ्ट दिए। बेटियों के परिवार वालों की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में जब कोई साथ नहीं देता, तब हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने हमारे सिर पर हाथ रखा है। ये कोई पहली बार नहीं है। फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने बताया कि सितंबर माह में भी कई जरूरतमंद बेटियों की शादियों में इसी तरह मदद की गई थी और यह नेक सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी विशेष रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने अपनी ओर से भी संस्था को सहयोग दिया और फाउंडेशन के नेक कार्यों की दिल खोलकर सराहना की। साथ ही बेटियों के परिवार को शादी की शुभकामनाएं दीं।प्रमुख रूप से अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान, वरिष्ठ सहयोगी मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, संगठन मंत्री शेख रिजवान, सलाहकार आरिफ खान, महामंत्री शाहबाज खान हनी, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, कोषाध्यक्ष अनस उल्लाह एडवोकेट, कानूनी सलाहकार समीर उल हक एडवोकेट, सहित शाखा प्रमुख खाईपार अली खान, जावेद खान, कलीम उल्लाह खान, सचिव उमर अली, आसिफ मसूदी, इमरान, उरूज, गफ्फार खान, नफीस, सनी, हसीब, शादाब हुसैन, ब्रज बिहारी समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts