व्हाइट हाउस की नई प्रवक्ता पर सवाल, क्या बिना एग्जाम पास किए बन गईं वकील?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकार की नवनियुक्त व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी, केटी जकारिया (Katie Zakaria) के एजुकेशन और रिज्यूमे को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. ट्रंप ने जकारिया की नियुक्ति की घोषणा उस समय की थी, जब वो उनकी सोशल मीडिया कंपनी में काम करते हुए उन्हें केवल कुछ ही महीने हुए थे. 12 अक्टूबर को जब वो पहली बार ऑफिशियली मीडिया के सामने आईं तो उनकी काफी आलोचना हुई है. केटी जकारिया ने खुद के प्रोफेशनली वकील के तौर पर परिचय दिया है.उन्होंने फॉक्स न्यूज और न्यूजमैक्स जैसे कंजर्वेटिव मीडिया आउटलेट्स में एक कमेंटेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने का काम किया है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इन सभी चीजों का उन्होंने अब तक, उन्होंने या व्हाइट हाउस ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया है.

‘लॉ एग्जाम पास करने का सबूत नहीं’

इस बात का कोई रिकॉर्ड या सबूत नहीं है कि केटी जकारिया ने अमेरिका के किसी भी राज्य में वकालत करने के लिए जरूरी ‘बार एग्जाम’ पास की है. उन्होंने कुछ साल पहले चीन की एक बहुत बड़ी कानूनी कंपनी (लॉ फर्म) में काम किया था, लेकिन वहां भी उन्होंने वकालत करने का कोई कानूनी टेस्ट पास किया हो, इसका भी कोई सबूत नहीं मिला है.

ट्रंप से पत्रकारों ने पूछ लिया सवाल

जब एक न्यूज वेबसाइट ने खुलासा किया कि केटी जकारिया के पास वकालत का कोई लाइसेंस नहीं है, तो पत्रकारों ने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप से पूछ लिया कि जकारिया ने किस राज्य से वकालत की परीक्षा पास की है. इस सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप खुद पीछे हट गए और जकारिया को खुद जवाब देने के लिए आगे कर दिया. जकारिया ने जवाब देना शुरू किया और कहा, “जब मैं चीन गई थी…” लेकिन उसी समय राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के इंजन की इतनी तेज आवाज आ रही थी कि उनकी आगे की बात सुनाई ही नहीं दी. यह साफ नहीं हो पाया कि वह क्या कहना चाहती थीं या उन्होंने अपनी बात पूरी भी की या नहीं.”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts