अबू धाबी में जयशंकर-अब्दुल्ला बिन जायद की बैठक,

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने अपनी मजबूत साझेदारी की भावना से द्विपक्षीय और विश्व के मुद्दों पर बातचीत की. ‘X’ पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा, “UAE के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान के साथ एक सौहार्दपूर्ण और सार्थक बैठक हुई. हमने अपनी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ की भावना के अनुरूप द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार शेयर किए.विदेश मंत्री जयशंकर ने पोस्ट में बताया, “हमारी बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि ग्लोबल ऑर्डर में तेजी से हो रहे बदलावों को समझना जरूरी है. ये बदलाव लंबे समय से चल रहे ट्रेंड और अचानक आए झटकों, दोनों को दिखाते हैं. देश अपनी-अपनी स्थिति के हिसाब से प्रतिक्रिया देते हैं. इस कोशिश में नई साझेदारियों और नए विकल्पों को तलाशना जरूरी हो जाता है.”

उन्होंने कहा, “इसके लिए पारंपरिक तौर-तरीकों से आगे बढ़कर बेहतर रणनीतिक समझ विकसित करनी होगी और मल्टीलेटरलिज्म(बहुपक्षवाद) में सुधार बहुत जरूरी है. इसे मजबूत मिनिलेटरलिज्म (सीमित देशों के बीच सहयोग) के जरिए बढ़ावा दिया जा सकता है. पिछले दशक में भारत-UAE की साझेदारी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे हमारे दोनों देश बदलते ग्लोबल माहौल के हिसाब से कदम उठा रहे हैं.”

‘मल्टीलेटरल संस्थाओं में तुरंत सुधार की जरूरत’

जयशंकर ने मल्टीलेटरल संस्थाओं में तुरंत सुधार की जरूरत पर जोर दिया और इस प्रक्रिया में छोटे समूहों की भूमिका को भी अहम बताया. उन्होंने कहा, “मल्टीलेटरलिज्म में सुधार बहुत जरूरी है. इसे मजबूत ‘मिनिलेटरलिज्म’ के जरिए बढ़ावा दिया जा सकता है.” भारत-UAE संबंधों का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि पिछले दशक में दोनों देशों की पार्टनरशिप ने दिखाया है कि उन्होंने ग्लोबल माहौल में आए बदलावों का किस तरह सामना किया.

उन्होंने कहा, “पिछले दशक की भारत-UAE पार्टनरशिप इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि हमारे दोनों देशों ने बदलते ग्लोबल माहौल का किस तरह से सामना किया है.”विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की. जयशंकर ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और बड़े देशों के मिलकर काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts