सिलेंडर ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत.

शामली में घर में आग लगने से मां और 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 12 बजे उस वक्त हुआ जब पूरा परिवार सो रहा था।किचन में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। चंद सेकंड में पूरे घर में आग लग गई। ब्लास्ट की वजह से कमरे की छत गिर गई। मां-बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।बगल के कमरे में सो रहे पति और दोनों बेटे बाल-बाल बच गए। पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना कैद हो गई।चीख-पुकार सुनकर पति और दोनों बेटों की नींद खुली। तीनों भागकर कमरे तक पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि वे उन्हें बचा नहीं सके।

 

जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद फायर ब्रिगेड ने छत के मलबे के नीचे मां शाहिदा (32) और दो बेटियों अदन (13) और माहिरा (11) के जले हुए शव मिले। शव कंकाल हो चुके थे। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर बाबरी थाना क्षेत्र में हुआ।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए.

पुलिस के मुताबिक, कैड़ी गांव में साजिद (35) अपनी पत्नी, 2 बेटियों और 2 बेटों के साथ रहते हैं। 2 कमरे, एक किचन और एक हॉल वाले मकान में पत्नी शाहिदा (32), बेटियां अदन और माहिरा किचन से सटे कमरे में सोती थीं।साजिद अपने बेटों के साथ दूसरे कमरे में सोते थे। दोनों कमरों और किचन के बीच में एक हॉल और आंगन है। बुधवार रात करीब 12 बजे किचन में आग भड़की और शाहिदा के कमरे तक पहुंच गई।आग की लपटों में घिरने पर वे चीखने-चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर साजिद और बेटे भागकर पहुंचे, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिसकर्मियों से आग नहीं बुझी, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिलते ही बाबरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही, फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण कामयाबी नहीं मिली। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शव पूरी तरह जल चुके थे।प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह सिलेंडर ब्लास्ट लग रही है। हालांकि, डिटेल जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts