शुकतीर्थ गंगा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान.

मुजफ्फरनगर। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज तथा महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। विद्यार्थियों ने गंगा घाट और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, पूर्णागिरी मंदिर तथा विज्ञानानंद महाराज, सरस्वती हनुमान धाम रहे। संतों ने गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से गंगा और उसके घाटों को साफ रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जिला गंगा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।

जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोरना रेंज रविकांत चौधरी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार तथा गंगा विचार मंच के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

अभियान में वन दरोगा सुनील कुमार, नंदकिशोर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने भी श्रमदान किया। भाजपा के सेवा मेरा योगदान की जिला संयोजक ममता अग्रवाल, सह संयोजक सर्वेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल, संजय कोरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। जिला गंगा समिति ने बताया कि गंगा स्वच्छता, संरक्षण और जनजागरूकता के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियान आयोजित किए जा रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts