महावीरगंज में आकाश मशीनरी स्टोर एंड हार्डवेयर में लगी भीषण आग,

औरैया। शहर के महावीरगंज में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाश मशीनरी स्टोर एंड हार्डवेयर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दुकान के मालिक नुनू शर्मा बताए गए हैं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) तेजवीर सिंह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए काफी देर तक कड़ी मशक्कत की। लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखा मशीनरी और हार्डवेयर का सामान आग की चपेट में आकर जल चुका था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं दमकल विभाग की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। गनीमत रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts