पैदल बांग्लादेश जाएंगी शेख हसीना, ढाका वापसी का सीक्रेट प्लान.

बांग्लादेश की सरकार ने शेख हसीना को पासपोर्ट और राष्ट्रीय नागरिकता प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया है. इसके बाद आवामी लीग नए सिरे से उनकी वापसी की योजना बना रही है. जो प्लान तैयार किया गया है, उसके मुताबिक शेख हसीना पैदल ही बॉर्डर क्रॉस करेगी, उनके साथ इस दौरान आवामी लीग के लाखों कार्यकर्ता रहेंगे.बांग्लादेश की डेली टाइम्स के मुताबिक पासपोर्ट के लिए शेख हसीना की लीगल फॉर्म तारिक रहमान सरकार को एक और नोटिस देगी. अगर इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो शेख हसीना की पैदल ढाका वापसी होगी.20-21 दिसंबर के आसपास शेख हसीना बेनापोल बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश में वापसी का प्रयास करेगी. 80 साल की शेख हसीना अगस्त 2024 से नई दिल्ली में हैं.

तारिक सरकार ने प्रत्यर्पण की मांग की

दूसरी तरफ तारिक रहमान की सरकार ने हसीना की प्रत्यर्पण की मांग की है. बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन चौधरी का कहना है कि हसीना ढाका से भागकर दिल्ली गई थीं. उनके खिलाफ बांग्लादेश में कई मुकदमे दर्ज हैं. उन्हें कुछ मामलों में फांसी की सजा भी सुनाई गई है. हालांकि, भारत ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

आवामी लीग के नेताओं के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी हसीना की वापसी के लिए भव्य प्लान पर काम कर रही है. इसके तहत सभी नेताओं को बॉर्डर के पास जुटने का निर्देश दिया गया है. इसे पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.पार्टी चाहती है कि दुनिया यह देखे कि अभी भी बांग्लादेश में शेख हसीना की मजबूत पकड़ है. छात्र आंदोलन के दौरान जो कुछ हुआ, वो एक सुनियोजित घटना थी.80 साल की शेख हसीना बांग्लादेश की 4 बार प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. उनके पिता शेख मुजीब उर रहमान ने बांग्लादेश की स्थापना में बड़ी भूमिका निभाई थी. इसी साल उन्होंने अपने वतन वापसी की घोषणा की थी.

1981 में फ्लाइट से ढाका वापस गई थीं

1975 में अपने पिता शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के बाद शेख हसीना भारत आ गई थीं. करीब छह साल बाद, 17 मई 1981 को वह विमान से ढाका लौटीं. इस दौरान ढाका एयरपोर्ट में उनके हजारों समर्थक मौजूद थे.ढाका वापसी के 16 साल बाद शेख हसीना को बांग्लादेश की सत्ता में वापसी का मौका मिला. 1996 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts