बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ तीसरा ODI,

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का इंतजार करते रहे, लेकिन भारतीय समयानुसार लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर मैच के रद्द होने की ऑफिशियल पुष्टि कर दी गई. टॉस भारतीय टीम ने जीता था, जिसने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था, दुर्भाग्यवश मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. आज का मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर सकती थी. यह पिछले 7 साल में पहली बार होता जब किसी टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराया हो. यह उपलब्धि प्राप्त करने के लिए अब भारतीय टीम को 13 नवंबर तक का इंतजार करना होगा, जहां माउंट माउंगुआनी में चौथा वनडे खेला जाएगा.

भारत जीता था टॉस, पहले गेंदबाजी

भारतीय समयानुसार सुबज लगभग सवा 9 बजे टॉस हुआ था. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था. मगर इसके कुछ देर बाद ही दोबारा बारिश आ गई, जिसके कारण खेल शुरू ही नहीं हो पाया. अंततः भारत के समय अनुसार लगभग सवा 11 बजे मैच रद्द होने की पुष्टि कर दी गई.टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक भी बदलाव नहीं किया था. हालांकि न्यूजीलैंड ने एक बदला किया था, क्योंकि ब्लेयर टिकनर दूसरे मैच में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद 7 दिन के स्टैंड-डाउन पीरियड से गुजर रहे हैं. उनकी जगह मैट फिशर को अंतिम-11 में शामिल किया गया था.

इतिहास नहीं रच पाई टीम इंडिया

आखिरी बार न्यूजीलैंड को उसी के घर पर वनडे सीरीज में मात देने वाला देश भारत ही है. 2019 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड जाकर कीवियों को उन्हीं के घर पर 4-1 से चित्त कर दिया था. उसके बाद की टीम न्यूजीलैंड गईं, लेकिन हर बार कीवियों ने सबको चित्त करके वापस भेजा था. 2026 में भारत एक बार फिर न्यूजीलैंड को उसी के घर पर हराने के बेहद करीब है. आज का मैच जीतकर टीम इंडिया 7 साल से चली आ रही न्यूजीलैंड की जीत की स्ट्रीक का अंत कर सकती थी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts