मंसूरपुर पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंसूरपुर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय तथा मंसूरपुर थाना प्रभारी विपिन कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को मंसूरपुर पुलिस सोन्टा रजवाहे के पुल से दूधाहेड़ी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बरामद अवैध हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts