ब्लड शुगर रहता है हाई? हेल्दी फूड्स से ड्रिंक्स तक,

डायबिटीज की कंडीशन में ब्लड शुगर (खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ना) बढ़ जाता है. ऐसा तब होता है जब पैंक्रियाज में इंसुलिन सही से नहीं बनता है या फिर बनना बंद हो जाता है.ये एक क्रोनिक डिजीज है जो लाइफटाइम रहता है. हर तरह की डायबिटीज में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि आप सिर्फ दवाओं पर निर्भर न रहें, बल्कि इसी के साथ अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करें. खासकर खानपान में सुधार करना चाहिए. एक्सपर्ट ने हेल्दी शुगर के लिए नेचुरल ड्रिंक्स से लेकर गुड फैट्स, प्रोटीन, कार्ब्स तक के लिए क्या खाएं.ब्लड शुगर हाई रहने पर कई और हेल्थ प्रॉब्लम भी होने लगती हैं जैसे दिल से जुड़ी समस्याएं, आंखों की रोशनी पर असर पड़ना, किडनी की बीमारी, नसों में सुन्नपन होना, लगातार थकान बनी रहना. इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट अपनाएं.

बेस्ट ड्रिंक्स कौन सी हैं?

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट (पेट और लिवर रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर सौरभ शेट्टी ने हेल्दी ब्लड शुगर के लिए खानपान के टिप्स दिए हैं. बेस्ट नेचुरल ड्रिंक्स उन्होंने ग्रीन टी, माचा, ब्लैक कॉफी, पानी, और अनस्वीटन स्पार्कलिंग वाटर (unsweetened sparkling water) बताया है.अनस्वीटन स्पार्कलिंग वाटर सादा पानी ही होता है, लेकिन इसमें बिल्कुल बई चीनी और कैलोरी नहीं होती है. इसमें कोई कृत्रिम मिठास भी एड नहीं की जाती लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स या फिर सोडा जैसी फिजी फील मिलती है, इसलिए इसे डायबिटीज और वेट लॉस करने वालों के लिए एक सेफ ऑप्शन माना जाता है.

प्रोटीन वाले फूड्स

हेल्दी ब्लड शुगर के लिए आप अपनी डाइट में कुछ प्रोटीन वाले फूड्स को शामिल करें.डॉक्टर सेठी ने प्रोटीन के स्वस्थ विकल्प में अंडा, ग्रीक योगर्ट, साल्मन (मछली), दालें और एडामे बीन्स (सोयाबीन की फलियां) को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है.

हेल्दी कार्ब्स वाले फूड्स

ब्लड शुगर बढ़ जाए तो लोगों को लगता है कि कार्ब्स बिल्कुल बंद कर देने चाहिए. दरअसल सादा कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स लेने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है. आपको कॉम्प्लेक्स कार्ब्स लेने चाहिए. ये शरीर में जाकर धीरे-धीरे पचते हैं और अचानक ब्लड शुगर स्पाइक नहीं करते. कॉम्पलेक्स कार्ब्स के लिए आप ओट्स, बार्ली (जौ), बीन्स (जैसे राजमा, चना), बेरीज, स्वीट पोटेटो (शकरकंद) खा सकते हैं.

हेल्दी फैट्स वाले फूड्स

डायबिटिक लोगों के लिए अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स को जगह देनी चाहिए. इसके लिए एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, वॉलनट्स (अखरोट), चिया सीड्स, ग्राउंड फ्लैक्स सीड्स (पिसी हुई अलसी),एवोकाडो खाना बेस्ट रहेगा.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts