नवशक्ति यात्रा में महिलाओं से संवाद,

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री एवं नवशक्ति यात्रा 2026 की संयोजक ममता अग्रवाल के नेतृत्व में 17 अक्टूबर को यात्रा के सातवें दिन काली नदी के निकट स्थित काली मंदिर में महिला संवाद और अनुपयोगी धार्मिक सामग्री के सम्मानजनक संग्रह अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर में पूजा में इस्तेमाल की जा चुकी अनुपयोगी धार्मिक सामग्री को एकत्र करने के लिए विशेष बॉक्स रखा गया। इस दौरान आसपास की महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि पूजा सामग्री को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित बॉक्स में डालें, ताकि धार्मिक आस्था का सम्मान बनाए रखने के साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्था की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। महिलाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया से अभियान को प्रोत्साहन मिला। इस अवसर पर मोनाली पवार, भावना गुप्ता, डॉ. प्रेरणा यादव, रेखा वर्मा, प्रियंका, बीना त्यागी, रेणुका विश्वकर्मा और रेणु चौधरी सहित पार्टी की अन्य महिला सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम की जिम्मेदारी नीति को प्रभारी के रूप में सौंपी गई। इसके अतिरिक्त रेखा वर्मा, प्रियंका, बीना त्यागी, रेणुका विश्वकर्मा और रेणु चौधरी को भी पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

ममता अग्रवाल ने कहा कि नवशक्ति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना, उन्हें अपनी बात रखने के लिए सशक्त मंच प्रदान करना और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी व्यापक परिवर्तन का माध्यम बन सकते हैं। नवशक्ति यात्रा 2026 के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts