भारत में ईरान के दूतावास ने दशहरे के अवसर पर भारतवासियों को दिए अपने शुभकामना संदेश के जरिए पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा मैसेज दिया है।ईरानी दूतावास ने रावण दहन की तस्वीर लगाकर यह बताने की कोशिश की है कि एक न एक दिन रावण की तरह ट्रंप को भी अपनी गलतियों का एहसास होगा।
ईरान ने दी दशहरे की शुभकामनाएं
भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स के माध्यम से भारत के लोगों को दशहरे पर शुभकामनाएं दी हैं। ईरानी दूतावास ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है, ‘सच्चाई का प्रकाश सदैव बुराई के अंधेरे को दूर करे और हर हृदय और प्रत्येक समाज में सत्य, साहस और अच्छाई का बोलबाला हो।
ट्रंप को जब अपनी गलती का एहसास होगा’
दशहरा पर शुभकामना संदेश देने के लिए ईरानी दूतावास ने रावण दहन की तस्वीर शेयर की है। लेकिन, इसके कैप्शन में जो कुछ लिखा है, वह सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला है।
ट्रंप को रावण की तरह पेश कर रहा ईरान
एक तरह से ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को पश्चिम एशिया संकट में रावण के रूप में पेश करने की कोशिश की है।फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था। तब से यह युद्ध नहीं थमा है।इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है, क्योंकि युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से तेल और गैस की सप्लाई बुरी तरह से चौपट हो चुकी है।अब इस युद्ध में ईरान की ओर से हूती विद्रोही भी कूद पड़े और उन्होंने अमेरिका के मित्र राष्ट्र सऊदी अरब में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है।भारत इस खाड़ी संकट की वजह से सबसे पहले प्रभावित होने वाले देशों में शामिल है।















