टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इस वक्त रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. शो में माही की दोस्ती काजी तौकीर के साथ है. दोनों एक दूसरे के साथ सबसे ज्यादा समय बिताते हैं कई बातें भी शेयर करते हैं. माही जय भानुशाली से तलाक के बाद बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है. एक एपिसोड में काजी मजाकिया अंदाज में माही से सवाल करते हैं कि क्या कोई उनसे संपर्क कर सकता है. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “नहीं, मुझसे संपर्क नहीं कर सकते. मैं सभी के लिए ओपन नहीं हूं.”इसके बाद काजी ने उनसे और जानने की कोशिश की. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि शायद माही कुछ चुनिंदा लोगों के लिए तैयार हैं. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या माही ने तीन-चार लोगों को चुन रखा है और क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है. काजी की इन बातों पर माही लगातार मुस्कुराती और शरमाती नजर आई हैं.
क्या किसी को डेट करना चाहती हैं माही?
काजी मजाक-मजाक में माही से यह भी पूछते रहे कि उनके पास कितने ऑप्शन हैं. हालांकि, माही ने किसी खास शख्स में दिलचस्पी होने की बात नहीं मानी है. इस बातचीत के दौरान वहां मौजूद उदिति सिंह ने मजाक में कहा कि शायद माही का खास इंसान यह शो देख रहा होगा. हालांकि, माही ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा है. अब वो किसी को डेट करना चाहती हैं या नहीं ये तो साफ नहीं हो पाया है.
14 साल बाद जय से अलग हुईं माही
माही ने जय भानुशाली ने जनवरी 2026 में अलग होने का ऐलान किया था. दोनों की 14 साल की शादी खत्म हो गई. माही और जय की एक बेटी तारा है. इसके अलावा, दोनों अपने फोस्टर बच्चों खुशी और राजवीर की भी परवरिश कर रहे हैं. जय भानुशाली ने हाल ही में बताया कि माही के बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने की वजह से उन्हें अपनी बेटी तारा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल रहा है. जय ने ये भी कहा है कि वो चाहते हैं कि माही ये शो जीतें.















