टेलीविजन की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर इस वक्त अपने नए सीरियल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. एकता गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ शो लाई हैं, जिसका नाम दिल की बेवफाइयां हैं. 24 नवंबर से सीरियल स्टार प्लस और डिज्नी हॉटस्टार पर रात 9 बजे प्रसारित होता है. इस बीच एकता कपूर ने इंस्टाग्राम लाइव किया, जिसमें तान्या मित्तल के साथ काम करने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.उन्होंने साफ कर दिया है कि ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के साथ उनका शो अभी भी बन रहा है. यानी ऐसा बिल्कुल नहीं है कि एकता कपूर ने तान्या को दिया हुआ ऑफर भुला दिया है. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की और बताया कि वह जल्द ही तान्या के शो पर काम शुरू करने वाली हैं. एकता के इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि शायद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है.
तान्या के साथ शो को लेकर क्या बोलीं एकता कपूर?
एकता कपूर ने लाइव में कहा कि- ‘मैं आपसे यह कहना चाहूंगी कि मैं जल्द ही तान्या मित्तल का शो शुरू करने वाली हूं. ये कुछ ऐसा होगा जिसकी लोगों को उम्मीद नहीं है, तो हमारे तान्या मित्तल वाले शो का इंतजार कीजिए. ऐसा नहीं है कि हम भूल गए हैं. कोई भी मीडिया पेज इस बात को लेकर बच नहीं पाएगा.
बिग बॉस में तान्या मित्तल को दिया था ऑफर
तान्या मित्तल एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 19’ में उनके साथ काम करने का ऑफर दिया था, जिसे तान्या ने एक्सेप्ट भी किया था. इसके बाद बिग बॉस के घर से बाहर आने पर भी एकता ने तान्या को अपना ऑफर याद दिलाया था. फरवरी 2026 में तान्या ने एकता के साथ वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रोड्यूसर ने बताया था कि वह उन्हें लिखित ऑफर भी दे चुकी हैं और साथ काम करने का इंतजार कर रही हैं.















