बांदा। भगवान राम की नगरी अयोध्या में इंजीनियर आशीष शिवहरे की निर्मम हत्या के एक हफ्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से चित्रकूट धाम मंडल के शिवहरे-जायसवाल समाज में भारी आक्रोश है। सोमवार को इसी आक्रोश ने सड़कों पर उग्र रूप ले लिया। हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने अशोक लाट से कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन कर पूरे शहर को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में समाज ने 4 बड़ी मांगें रखीं यश पेपर मिल अयोध्या में तैनात इंजीनियर आशीष शिवहरे पुत्र आनंद शिवहरे निवासी ओरन की हत्या की सीबीआई जांच हो। खुलेआम घूम रहे हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी कर फांसी की सजा दी जाए।
मृतक के आश्रित परिवार को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष मुकेश शिवहरे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, शिव विशाल शिवहरे, संजय गुप्ता, बाबूलाल शिवहरे, पीयूष गुप्ता, बालकृष्ण शिवहरे, राम प्रकाश शिवहरे, अखिलेश शिवहरे, शैलेंद्र जायसवाल, भगवानदीन राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में जिला महामंत्री नंदकिशोर शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।















