गांधी जयंती पर सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश.

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्व भाईचारा टाइम्स के उपसंपादक एवं अमन भाईचारा वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसरार खान ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इसरार खान ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने अपने विचारों और अहिंसात्मक आंदोलनों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने के साथ ही पूरी दुनिया को शांति, सहिष्णुता और मानवता का मार्ग दिखाया। गांधी जी का मानना था कि प्रेम और सद्भाव की शक्ति हिंसा और घृणा से कहीं अधिक प्रभावशाली होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhaskar Newsupuk (@bhaskarnews_upuk)

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। समाज में बढ़ती नफरत, वैमनस्य और असहिष्णुता को समाप्त करने के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना जरूरी है। जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर इंसानियत, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।

इसरार खान ने कहा कि गांधी जी का संदेश केवल स्मरण करने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। हमें दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा और सहिष्णुता को जीवन का हिस्सा बनाकर बेहतर और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने गांधी जयंती पर सभी से आपसी भाईचारा मजबूत करने और महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts