तमिलनाडु में भाषा विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु की विजय सरकार ने हाईवे पर लगे साइनबोर्ड में हिंदी शब्दों के इस्तेमाल के मामले में एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया है।सरकार ने इस मामले में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के हाईवे पर लगे साइनबोर्ड में हिंदी शब्दों के इस्तेमाल के मामले में दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार के मुताबिक, यह कार्रवाई तमिल और अंग्रेजी को आधिकारिक भाषाओं के रूप में इस्तेमाल करने वाली राज्य की दो-भाषा नीति के उल्लंघन के चलते की गई है।
विजय सरकार ने लिया एक्शन
विजय सरकार ने हाईवे विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य की दो-भाषा नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुकाबिक, तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के सथानकुलम में सड़क की दिशा बताने वाले साइनबोर्ड पर हिंदी लिखे जाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हाईवे विभाग के दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया।
साइनबोर्ड पर हिन्दी लिखने पर हुआ था विवाद
सथानकुलम-नाजरेथ राज्य हाईवे पर करुमेनी नदी के पुल के पास लगाए गए इस बोर्ड पर थूथुकुडी, तिरुचेंदूर, आलवरथिरुनगरी और तिरुनेलवेली जाने की दिशा बताई गई थी। इन जगहों के नाम तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में लिखे गए थे। आमतौर पर राज्य के हाईवे विभाग के साइनबोर्ड पर जगहों के नाम तमिल और अंग्रेजी में ही लिखे जाते हैं। ऐसे में बोर्ड पर हिंदी देखकर लोगों ने आपत्ति जताई और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं। शिकायत के बाद साइनबोर्ड से हिंदी में लिखे नाम हटा दिए गए। इसके बाद हाईवे विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर समेत दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।















