मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक.

मुजफ्फरनगर में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास के माहौल को बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

अभियान के अंतर्गत शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों (ट्विटर सेवा, डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) की जानकारी दी गई। साथ ही, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों में महिला हेल्प डेस्क आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि की विस्तृत जानकारी पंपलेट्स के माध्यम से दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts