मुजफ्फरनगर पुलिस के आरक्षी विवेक कुमार ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट में उपविजेता, सिल्वर मेडल जीतकर हुए सम्मानित

मुजफ्फरनगर प्रथम ऑल इंडिया पुलिस पायलट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने वाले आरक्षी विवेक कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सम्मानित किया।

8 से 12 फरवरी 2025 तक पंजाब पुलिस द्वारा पीएपी हेडक्वार्टर, जालंधर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विवेक कुमार ने ऑल इंडिया पुलिस टीम की ओर से प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ऑल इंडिया पुलिस टीम उपविजेता रही, और विवेक कुमार को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। 3 मार्च 2025 को पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की गई और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts