बांदा-/ जनपद बाँदा में लगातार हुई बारिश ने कोहराम मचा दिया है, लगातार हो रही बारिश से एक गांव के नाले को पार करते समय दो सगे भाई फिसल कर गिर गए और गहराई में डूब गए, जिनके शव पांच घंटे बाद नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। वहीं मृतक लड़कों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है मौके पर पहुंचे चल शक्ति राज मंत्री ने गोताखोरों को बुलवाकर शवों को निकलवाया और तत्काल मुआवजा राशि मृतकों के परिजन को देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।
यह हादसा बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव से सामने आया है जहां आज सुबह तकरीबन 11 पप्पू वर्मा के दो लड़के लव कुश और किशन गांव में गहरे और उफनाये नाले में उस वक्त फिसलकर जा गिरे जब वह दोनों भाई एक दूसरे का हाथ पकड़कर नाला पार कर रहे थे।नाला पार करते समय अचानक एक भाई का पैर फिसल गया और उसको बचाने के लिए दूसरे भाई ने भी उसका हाथ पकड़ा और दोनों गहराई में समा गए । सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया और ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू कर दी लेकिन इन दोनों सगे भाइयों को तलाश नहीं किया जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना गोताखोरों के कुछ भी नहीं कर सकी और कई घंटे तक गोताखोरों को की व्यवस्था भी पुलिस नहीं कर सकी, वही पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर श गोताखोरों की व्यवस्था न किये जाने का आरोप लगाया हैं, परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बाद पुलिस देर से पहुंची और उसके बाद सिर्फ पुलिस वाले यहां तमाशबीन बने हुए हैं क्योंकि पुलिस ने अपने गोताखोरों तक को यहां पर नहीं बुलाया है।
वही अपने क्षेत्र में मौजूद तिंदवारी विधानसभा के विधायक और जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी दोपहर में मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को निर्देश दिए, जलशक्ति राज्य मंत्री के निर्देशों के बाद तत्काल गोताखोर बुलवाए गए और कुछ देर बाद दोनों लड़कों की लाशे नाले की गहरे पानी से बरामद की गई है दोनों मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में जल शक्ति राज मंत्री रामकेश निषाद का कहना है कि सरकार की तरफ से घोषित आपदा राशि के तौर पर दोनों लड़कों के नाले में डूब कर हुई मौत पर उनके पिता को तत्काल चार-चार लाख रुपया मुआवजा देने के निर्देश उन्होंने जिला प्रशासन को दिए हैं और उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर डूबे हुए लड़कों को गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकलवाया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।















